राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक हुए उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान,सोनू निगम ने दिया सिंगर की अर्थी को कंधा

1/18/2021 9:38:24 AM

मुंबई: रविवार को महान क्लासिकल सिंगर उस्ताद गुलाम मुस्तफा को दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। उस्ताद गुलाम मुस्तफा के निधन पर इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियों ने शोक जताया है।

देर शाम उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटा उनका जनाजा पूरे सम्मान के साथ निकाला गया।

 

उनके जनाजे में काफी भीड़ इकट्ठा हुई। अंतिम विदाई के दौरान सिंगर सोनू निगम भी वहां मौजूद रहे।

सोनू निगम ने अपने गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान सोनू निगम भावुक नजर आए। सोनू निगम के अलावा अनूप जलोटा भी सिंगर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस दौरान अंतिम यात्रा में पुलिस ने उन्हें सलामी दी और बैंड-बाजा के साथ अंतिम यात्रा पूरी की गई। इस यात्रा में लोगों का हुजूम देखने को मिला। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को सांताक्रूज कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। 

बता दें कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 1991 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। वर्ष 2003 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
 

 

Smita Sharma