शादी में बदसलूकी करने वाले डीएम पर भड़के सोनू निगम,बोले-''अपनी ताकत पे इतना घमंड कैसे देश में रह रहे हैं हम''

4/30/2021 9:55:25 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समाज और बाॅलीवुड के हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह पश्चिम त्रिपुरा के डीएम पर भड़कते दिख रहे हैं। दरअसल,  पश्चिम त्रिपुरा के डीएम काएक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोरोना के बीच हो रही शादी पर कार्रवाई करने पहुंचे हैं। 

इस वीडियो में जिलाधिकारी शैलेश यादव काफी क्रोधित नजर आ रहे हैं। डीएम साहब इतने गुस्से में थे कि दस्तावेज दिखाए जाने पर उसे फाड़कर हवा में तो उड़ा दिया। इसके साथ ही उन्होंने जो मिला उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। डीएम के इस रवैये को देखकर सभी उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। 

सोनू निगम ने भी उनके इस  लहजे में निंदा की है। सोनू निगम ने डीएम के इस व्यवहार की निंदा करते हुए कहा-'मैं अक्सर अपने बारे में बात करता हूं, लेकिन ये वीडियो देखकर मुझसे रहा नहीं गया। मैंने देखा कि डीएम शैलेश कुमार एक शादी में घुस गए और लोगों को फटकार लगा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि लोगों ने इजाजत ली थी कि नहीं लेकिन वो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने स्वीकृति ली थी।'

सोनू ने आगे सवाल उठाते हुए कहा- 'डीएम साहब ये क्या तरीका है? हम किस देश में रहते हैं? इस तरीके से हम अपने देशवासियों से कैसे बात कर सकते हैं? हर किसी को अपनी बात कहने का हक है।

आप किसी की बात ही नहीं सुन रहे। हर किसी को बोल रहे गिरफ्तार करो, गिरफ्तार करो। आपको अपनी ताकत पर इतना घमंड। इतना गुरूर तो प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं है। वो भी जब लोगों से बात करते हैं तो तमीज से बात करते हैं।'


उन्होंने आगे कहा-'आप डीएम हैं, कोई राजा नहीं हैं। राजवाड़े गए इस देश से। ऐसे समय में जब भारत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सभी लोग चिंता में हैं। गरीब लोग ही नहीं बल्कि ऐसे समय में सभी तबके के लोग दुखी हैं, जिनके पास पैसे हैं वो भी परेशान हैं। ऐसे वक्त में हमें एक दूसरे का साथ देना चाहिए।मैं नहीं कहूंगा कि आपको सजा मिले। क्योंकि आपका भी परिवार है। आप जानते है न कि शादी कितनी खास चीज है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

शादी दो परिवारों का एक खास कार्यक्रम है। लोग इस दिन को हमेशा याद करते हैं। क्या आपको लगता है ये परिवार कभी इस शादी को याद करना चाहेगा। जिंदगी भर वो नहीं भूल पाएंगे। जिंदगी में एक बार ये मौका आता है वो भी आपने खराब कर दिया। ऐसे समय में हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। किसी को थोड़ी खुशी मिल रही है तो मिलने दें।'बता दें कि इस मामले में डीएम शैलेश यादव पर गाज गिरी है। डीएम की बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
 

Content Writer

Smita Sharma