B''day Spl: किसी ने धक्के देकर निकाला, किसी ने किया बेइज्जत, ऐसे बदली Sonu Nigam की किस्मत

7/30/2023 12:01:35 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी जादुई आवाज से लोगों को दीवीना बनाते आ रहें सोनू निगम आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू निगम के गाने हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं। वहीं सोनू तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। 'संदेशे आते हैं', 'सतरंगी रे' 'कल हो ना हो', 'सूरज हुआ मद्धम', 'मैं अगर कहूं' जैसी कई सुपरहिट गानें गाए हैं, जिसे लोग आज भी गुनगुनाना पसंद करते हैं। तो जलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....

 

ऐसे बदली Sonu Nigam की किस्मत 
वैसे तो सोनू निगम इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है लेकिन इस मुकाम तर पहुंचना उनके लिए आसाना नहीं था। एक वक्त था जब उन्हें मुंबई में कई सालों तक धक्के खाने पड़े। जी हां, सिंगर ने महज 4 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। वह अपने पिता के साथ शादियों में गाया करते थे। गाने के प्रति बेटे का रुझान देखते हुए सोनू निंगम के पिता ने उन्हें मुंबई भेजा ताकि वह सिंगिंग में अपना करियर बनाने सके। लेकिन यहां पहुंचने के बाद उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था। वह रोज म्यूजिक कंपोडर के दरवाजे खटखटाते लेकिन उन्हें हर जगह से रिजेक्शन ही मिल रहा था। 

 

कड़ी मेहनत के बाद उन्हें जनम फिल्म में गाने का मौका मिला लेकिन फिर यह फिल्म ही ठंडे बसते में चली गई। वहीं इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते हुए जब 5 साल हो गए तब जाकर सोनू निगम में रियालिटी शो सा रे गा मा पा में बतौर होस्ट ब्रेक मिला। यहां लोग उनकी आवाज के साथ साथ उनकी विनम्र स्वाभाव के भी फैन हो गएं। इसके बाद एक दिन वह 'टी सीरीज के' मालिक गुलशन कुमार से टकराए जिन्होंने सिंगर को गाने का मौका दिया। गुलशन कुमार ने सोनू निगम को अपनी एक एलबम 'रफी की यादें' में गाने का चांस दिया, जहां उन्होंन पहली बार बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया। वहीं इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। वहीं इस दिन के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Content Editor

Sonali Sinha