BB 17 एलिमिनेशन: शो से कटा इस हसीना का पत्ता! जनता नहीं घरवालों ने ल‍िया फैसला

10/27/2023 4:09:20 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में वो घड़ी आ ही गई जब घर से कोई सदस्य बेघर होगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार 2 सदस्य बेघर होंगे।  पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि इस बार कोई एविक्शन नहीं होगा लेकिन अब दूसरे हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो जाएगा।दिलचस्प बात ये है कि ये एलिमिनेशन जनता के वोटों के आधार पर नहीं हुआ है बल्कि बाकी के सदस्यों ने वोट किया।

 

एक फैन पेज के मुताबिक  Bigg Boss 17 से  एविक्ट होने वाली पहली कंटेस्टेंट सोनिया बंसल है। घरवालों को फैसला लेना था कि सोनिया बंसल और सना रईस खान में से कौन होगा जिसका घर से सफर खत्म होना चाहिए। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने सना को सेव कर लिया और सोनिया एलिमिनेट हो गईं।

 

ये कंटेस्टेंट थे नोमिनेट 


नॉमिनेशन की प्रक्रिया में फिरोजा खान उर्फ खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सना रईस खान, सनी आर्या उर्फ तहलका और सोनिया बंसल का नाम आया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BigBoss News (@bigbossnews_official)


इस सीजन के दूसरे वीकेंड का वार की बात करें तो होस्ट सलमान खान दो सदस्यों की क्लास लगाने वाले हैं। एक अभिषेक कुमार और दूसरा विक्की जैन की। दरअसल, अभिषेक कुमार ने को-कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा को ट्रिगर करने के लिए उनके घरवालों (चोपड़ा फैमिली) की बात छेड़ दी थी। यहां तक कि ये भी कहा था कि वो डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा हैं। इसको लेकर सलमान ने अभिषेक को आड़े हाथों लिया। अभिषेक के अलावा सलमान ने विक्की को भी फटकारा, क्योंकि उन्होंने घर के अंदर अंकिता के खिलाफ भी काफी कुछ बोला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Content Writer

Smita Sharma