First Picture: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं टीवी की ''पार्वती'', सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए सोनारिका-विकास

2/19/2024 12:24:45 PM

मुंबई: टीवी की 'पार्वती' उर्फ सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी को अपने 'जीवन के प्यार' विकास पराशर के साथ शादी कर ली है। सोनारिका भदौरिया ने राजस्थान के रणथंभौर के खूबसूरत और शाही किले में विकास पराशर संग सात फेरे लिए। हाल ही में कपल के  वरमाला मोमेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनारिका और विकास एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

 

सोनारिका के वेडिंग लुक की बात करें तो वह सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। उन्होंने हैवी  एंब्रॉयडर्ड वाला लहंगा पेयर किया था जिस पर गोल्डन एंड सिल्वर डिटेलिंग थी। डायमंड ज्वेलरी, चूड़ा, पिया के नाम की मेहंदी, कलीरे दुल्हन बनीं एक्ट्रेस के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

 

 

ग्लॉसी मेकअप और मैसी हेयरबन के साथ सोनारिका ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं दूल्हे राजा विकास पराशर ने बेज कलर की शेरवानी के साथ अपनी लेडी लव को पूरा किया था। कपल अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में काफी प्यारा लग रहा था और उनकी मुस्कुराहट ने इसमें चार-चांद लगा दिए।

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस घूंघट ओढ़े मंडप में एंट्री कर रही हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami♥️Craziest Sonarikan♥️ (@sonakifan)

 

सोनारिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स की बात करें तो उन्होंने मेंहदी में अपनी मां का जोड़ा पहना था। वहीं विकास भी कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में दिखे। सोनारिका ने अपने हाथों में बेहद खास मेहंदी लगवाई थी। उन्होंने हाथों में शिव-पार्वती बनवाए थे। वहीं हल्दी के लिए सोनारिका ने येलो कलर की ड्रेस कैरी की थी।उन्होंने फ्लॉवर जूलरी अपने लुक को कप्लीट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami♥️Craziest Sonarikan♥️ (@sonakifan)

Content Writer

Smita Sharma