मां बनने के बाद पहली आउटिंग: 2 महीने के बेटे को घर छोड़ पापा संग घूमने निकली सोनम, ऑल ब्लैक लुक में बाप-बेटी का दिखा स्वैग

10/29/2022 10:50:40 AM

मुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु कपूर अहूजा की परवरिश कर रही हैं। बेटे की परवरिश करने के साथ-साथ वह अपने पोस्ट प्रेग्नेंसी बॉडी को मेंटेन करने में बिजी हैं। इसी बीच बेटे के जन्म के बाद सोनम पहली बार घूमने निकलीं।

PunjabKesari

सोनम कपूर को पापा अनिल कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनम के साथ उनके लाडले वायु कपूर नहीं थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह 2 महीने के बेटे को घर छोड़कर पापा संग घूमने निकली हैं।

PunjabKesari

एयरपोर्ट पर सोनम कपूर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। लुक की बात करें तो सोनम ब्लैक टाॅप, जींस और ब्लेजर में बाॅसी दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था। प्रेग्नेंसी के बाद हर कोई सोनम कपूर के इस स्टाइलिश अंदाज के चर्चे कर रहा है।

PunjabKesari

 

वहीं अनिल कपूर भी बेटी संग मैचिंग किए हैंडसम दिखे। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

सोनम ने 20 अगस्त 2022 को आनंद अहूजा संग एक प्यारे से बेटे के स्वागत किया। 20 सितंबर 2022 को सोनम और आनंद के बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर कपल ने अपने लाडले की पहली तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उसके नाम का खुलासा किया था। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो सोनम को आखिरी बार द ज़ोया फैक्टर में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान थे। इसके अलावा सोनम ने फिल्म एके वर्सेज एके में स्पेशल अपीयरेंस थी।सोनम फिलहाल शोम मखीजा द्वारा निर्देशित 'ब्लाइंड' पर काम कर रही हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News