Halloween 2019:सोहा की लाडली के ''चुड़ैल'' लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, सोनम ने अनारकली बन किया हैरान

11/1/2019 9:28:48 AM

मुंबई: 31 अक्टूबर को देश-विदेश में हैलोवीन डे पूरे जोश के साथ मनाया गया। आम लोगों की तरह ही , बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस भी हैलोवीन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनम कपूर, बिपाशा बसु और उनके पति-एक्टर करण सिंह ग्रोवर, सनी लियोन समेत कई स्टार्स ने फैंस संग अपने हैलोवीन लुक को शेयर किया।

सोनम कपूर- आनंद अहूजा 

सोनम कपूर ने इस मौके पर एक देसी ट्विस्ट डाला है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम अनारकली के लुक में नजर आ रही हैं। सोनम के साथ ही उनके पति आनंद आहुजा भी ट्रेडेशनल लुक में देखे जा सकते हैं।। पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-'प्यार किया तो डरना क्या? #salimanarkali'


 

सनी लियोन

हैलोवीन डे पर सनी लियोन ने काफी अलग लुक अपनाया है। इस लुक में वह और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात करें तो फुल मेकअप और सिर पर फूलों का बंडल और ज्वैलरी में सनी काफी प्यारी लग रही है।

वहीं उनके पति का लुक भी काफी इंप्रेस कर रहा है। कैप्शन में सनी ने लिखा-'हैप्पी हैलोवीन गॉल और गॉब्लिन्स !! लव फ्रीडा एंड सिड!!'

बिपाशा बसु

डस्की ब्यूटी बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैलोवीन लुक शेयर किया। एक्ट्रेस और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ऑल ब्लैक लुक में दिखे। बिपाशा और करण ने फ्रेंड्स संग इस डे को सेलिब्रेट किया।जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-' हियर द मेन्स इन ब्लैक ... गैलेक्सी डिफेंडर्स प्रेजेंटिंग एजेंट एम एंड एजेंट जे ❤️ # हैप्पी हैलोवीन।'

इनाया

एक्ट्रेस सोहा अली खान की 2 साल की बेटी भी इस मौके पर छोटी चुड़ैल के कपड़े पहने नजर आई। इनाया ने हैलोवीन डे पर ब्लैक कलर की प्यारी सी फ्रॉक पहनी है। सोहा ने दो पोस्ट किए हैं। पहले में इनाया बिल्डिंग से बाहर झांक रही हैं।

 

View this post on Instagram

Peek a boo!! 👻 #happyhalloween

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

तस्वीर में इनाया का बैक लुक दिख रहा है। फोटो शेयर करते हुए सोहा ने लिखा- "Happy Halloween!! From our friendly neighbourhood witch"

पुलकित सम्राट- कृति खरबंदा

इरा खान

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी फ्रेंड संग हैलोविन डे सेलिब्रेट किया। 

Smita Sharma