पति आनंद संग दिल्ली के गुरुद्वारे में पहुंची सोनम, 4 घंटे में मिले 2 लाख LIKE

2/9/2019 5:14:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे पहुंचीं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम सिर पर दुपट्टा लिए हुए हैं वहीं, आनंद भी सिर को रूमाल को रुमाल से ढके हुए दिख रहे हैं। पति-पत्नी एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। सोनम और आनंद की तस्वीर को 4 घंटे में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक मिल चुके हैं।

इस कपल के साथ तीसरा शख्स भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर में सोनम सेल्फी  ले रही हैं और तीनों स्माइल देते हुए तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आनंद और सोनम ने मई 2018 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम हाल ही में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आईं। फिल्म में राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला अहम किरदार में नजर आए। सोनम की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही अभिषेक शर्मा की फिल्म द जोया फैक्टर में काम करती नजर आएंगी।

Neha