''आपकी बेटी होने पर गर्व..पापा अनिल के बर्थडे पर सोनम का पोस्ट, खास मौके पर शेयर की ''नाना-नाती'' की प्यारी तस्वीर

12/24/2022 10:52:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक है, जो पहचान के लिए किसी परिचय के मोहताज नही हैं। एक्टर ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है और लोगों के दिलों को जीता है। आज इस दमदार एक्टर अनिल कपूर का बर्थडे है। 24 दिसंबर को एक्टर अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और फैंस भी इस मौके पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। पिता के लिए सोनम के पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपने बचपन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन्हीं तस्वीरों में उन्होंने अपने लाडले वायु संग पिता की एक फोटो भी शेयर की, जो बेहद प्यारी है। इन तस्वीरों को शेयर कर सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा- ''पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप सबसे महान और सर्वश्रेष्ठ हैं। आपने जो कुछ भी हमारे लिए किया, वह सबका आशीर्वाद होना चाहिए। लव यू डैडी आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है।'' 

 

PunjabKesari


सोनम के शेयर किए पोस्ट में पहली तस्वीर उनके पिता और अपने बेटे की है, जिसमें अनिल कपूर अपने नाती को बाहों में लिए खूब मुस्कुरा रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में सोनम और उनकी बहन की पिता संग बचपन की झलकियां हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अनिल को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।


बता दें, सोनम कपून ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। इस साल अगस्त में कपल ने बेटे वायु का स्वागत किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News