सोनम कपूर ने खास अंदाज में अर्जुन को किया बर्थडे विश, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- ''लव यू भाई, आपको वो सब मिले, जो आप डिजर्व करते हैं''

6/26/2022 1:40:27 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोनम कपूर ने भी खास अंदाज में भाई को बर्थडे विश किया है। सोनम ने अर्जुन कपूर के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। 


सोनम ने अर्जुन के साथ बचपन और अब की तस्वीरें शेयर की हैं। बचपन की तस्वीरों में अर्जुन बड़ी बहन सोनम के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। बाकी तस्वीरों में सोनम ने अपनी शादी के रिसेप्शन और भाई के साथ वेकेशन के खुशनुमा पलों की झलक दिखाई है। दोनों भाई-बहन में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे अर्जुन।हमारे जन्मदिन में 15 दिन का अंतर है, इसलिए हम हाथ में हाथ डाले बचपन से जवानी तक बड़े हुए हैं। लव यू भाई, भगवान करे आपको वो सब मिल, जो आप डिजर्व करते हैं।' फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। सोनम ने 21 मार्च को पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस पति की गोद में लेट कर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी।

Content Writer

Parminder Kaur