शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो जाएंगी सोनम, पति ने खरीदा अलीशान घर

4/18/2018 12:18:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ  6 और 7 मई को मुंबई में शादी रचाने जा रही हैं। खबर आई हैं कि शादी के बाद सोनम और आनंद लंदन चले जाएंगे। सोर्सेज के मुताबिक, आनंद ने लंदन के नॉटिंग हिल में दो बेडरूम का एक घर खरीदा है। शादी के बाद दोनों वहीं शिफ्ट हो जाएंगे। शादी के बाद सोनम फिल्मों में काम करती रहेंगी, इसलिए उनका मुंबई आना-जाना लगा रहेगा। शादी से फुरसत होते ही सोनम फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिलहाल उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' आने वाली है, जो कि 1 जून को रिलीज होगी।

 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसके साथ ही घर के बुजुर्गों को भी बाहर ले जाने में परेशानी हो रही थी। यही वजह रही कि फाइनली शादी का वेन्यू बदलकर मुंबई कर दिया गया। इसमें उनके अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी। शादी बांद्रा या फिर जुहू के किसी बड़े होटल में हो सकती है। शादी का निमंत्रण फिलहाल दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और रणबीर कपूर को भेजा जा चुका है।

 

Punjab Kesari