सोनम ने ''सांवरिया'' का गाना ''देखो चांद आया'' का वीडियो शेयर कर फैंस को दी ईद की बधाई, यूजर्स ने किया ट्रोल बोले- इस पोस्ट के कितने पैसे मिले

5/15/2021 5:17:03 PM

मुंबई. 14 मई को ईद का त्योहार पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया गया। कोरोना के कारण रौनक थोड़ी कम देखने को मिली। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसका आनंद लिया। सभी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार को मनाया। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा और अनिल कपूर सहित कई स्टार्स ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी फिल्म 'सांवरिया' का गाना शेयर कर फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी। जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।


सोनम ने अपनी फिल्म 'सांवरिया' का सुपरहिट गाना 'देखो चांद आया' शेयर किया। इसमें एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'मेरे भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं'। कई फैंस ने इस वीडियो को खूब लाइक भी किया है और कई फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

यूट्यूबर पूनम और प्रियंका ने कहा- 'हमेशा ये गाना पसंद आता है। ये मास्टरपीस है'।

इस पर एक यूजर ने पूनम और प्रियंका को टैग करते हुए पूछा- 'सोनम को इस पोस्ट के लिए कितना पैसा मिला होगा?


काम की बात करें तो सोनम फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली है। ये साल 2011 में आई साउथ कोरियन फिल्म की कॉपी है।

Content Writer

Parminder Kaur