सोनम कपूर ने पहने इतने बेतुके कपड़े, अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक

8/30/2018 11:53:09 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने ट्विटर पर ट्रोल किया है। बुधवार को सोनम एक इवेंट में अपने नए लुक के साथ पहुंचीं जहां वह ब्राउन कलर के ब्‍लेजर और स्‍काई ब्‍लू शर्ट में नजर आईं। सोनम का यह लुक काफी हटकर था और इस ओवर साइज्ड ब्‍लेजर के साथ वह बटन वाले पैंट में नजर आईं। सोनम की डिजाइनर बहन रिया कपूर ने सोनम का यह लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

दरअसल रिया कपूर ही सोनम की स्टाइलिस्ट भी हैं। सोनम के इस लुक पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने चुटकी लेने में देरी नहीं की। अर्जुन ने सोनम की इस फोटो पर कमेंट किया, 'मुझे मेरा सूट वापस चाहिए।' इसके बाद इस पर और भी कमेंट्स आने लगे।

सोनम इस लुक में इतना ज्यादा ट्रोल हो चुकी है कि अर्जुन कपूर ने भी मजाक उड़ा दिया है। जी हां अजुर्न कपूर ने सोनम के इस तस्वीर में कमेंट किया कि 'मेरा सूट वापस कर दो'।

बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म द जोया फैक्टर में बिजी है। इस फिल्म के लिए सोनम से अपना मेकओवर किया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जी हां सोनम ने अपने बाल स्ट्रेट से कर्ली करा लिया है। इस फिल्म में वह घुंघराले बालों में दिखाई देगीं। इतना ही नहीं सोनम एक कारण से ज्यादा सुर्खियों में आ रही हैं। वो है उनका लुक।

Pawan Insha