लंबे अरसे बाद भारत लौटीं सोनम कपूर, एयरपोर्ट पर पिता अनिल को देख रो पड़ीं ''मिसेज अहूजा''

7/14/2021 9:49:56 AM

मुंबई: बाप-बेटी का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। वैसे भी अक्सर यही कहा जाता है कि बेटे मां के करीब होते हैं तो बेटियां अपने पापा के ज्यादा करीब होती हैं। पापा की परी और घर में सबसे प्यारी, बड़ा गहरा चाव और लगाव होता है बाप-बेटी का, तभी तो उम्र के हर पड़ाव पर पापा उनके लिए खास भूमिका निभा रहे होते हैं।

बी-टाउन में भी कई बाप-बेटी की जोड़ियां हैं। ऐसी ही एक जोड़ी एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके एक्टर पिता अनिल कपूर की है। हाल ही में सोनम की पापा अनिल संग कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसे देख हर कोई इमोशनल हो गया है।

दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के बीच करीब सालभर से सोनम कपूर लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ रह रही थीं। ऐसे में जब मंगलवार रात सोनम कपूर  लंदन से मुंबई लौटीं हैं तो अनिल बेटी को रिसीव करने पहुंचे।

जैसी ही सोनम मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली, अपने पिता को देखते ही इमोशनल हो गईं और गले लगाकर रोने लगी। वहीं अनिल कपूर ने उन्हें गले लगाया, चुप कराया और फिर ये लोग घर रवाना हुए।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो सोनम ग्रे और ब्लू प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू और रेड जैकेट पहना हुआ था। फैंस बाप-बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सोनम का ससुराल वैसे दिल्ली में हैं पर वह पति आनंद संग लंदन में रहती हैं। सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताती थीं कि वह कितना ज्यादा इंडिया, अपने माता- पिता और भाई- बहन को मिस कर रही हैं। आखिरकार अब सोनम लंदन से इंडिया आ चुकी हैं।

Content Writer

Smita Sharma