पति के साथ हनीमून मना रही सोनम ने दिया बयान, बोली- ''आनंद मेरे पति नहीं क्योंकि...''

6/15/2018 4:35:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हनीमून मना रही है। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वो आनंद के साथ नजर आई थीं लेकिन इसी बीच सोनम ने आनंद  को लेकर एेसा कुछ बोल दिया कि अगर वह सुन ले तो उन्हें भी झटका लगेगा। 

 

 

डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में सोनम ने पहली बार शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मेरे लिए आनंद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। आनंद की फैमिली के साथ भी मेरा रिलेशन बहुत अच्छा है।'

 


सोनम शादी के बाद भी आनंद को अपना पति कम बॉयफ्रेंड मानती है। उनका कहना है, 'हमारे रिश्ते में दोस्ती पहले है, यही वजह है कि शादी के बाद भी मैं आनंद को बॉयफ्रेंड मानती हूं।' सोनम ने अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बताया कि 'मैं और आनंद एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। हमारे बीच समझदारी है, जब आप इन चीजों को समझते हैं तो रिश्ता खूबसूरत हो जाता है।'
 

Punjab Kesari