प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पति आनंद संग एक इवेंट में पहुंचीं सोनम, पापा अनिल कपूर भी साथ में आए नजर

3/24/2022 10:23:03 AM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम 4 महीने प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार सोनम को पति आनंद आहूजा के साथ एक स्टोर के लॉन्च पर देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में सोनम ब्लू पैंट सूट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं आनंद ऑफ व्हाइट शर्ट और ग्रीन पैंट में नजर आ रहे हैं।

आनंद सोनम पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेटी और दामाद के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं।

तीनों मीडिया के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी की थी। एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में है। काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली है। 

Content Writer

Parminder Kaur