रेड लिपस्टिक..काफ्तान ड्रेस..स्ट्रैपी सैंडल..देर रात सिटी में जलवा बिखेरती दिखीं सोनम कपूर, एक्ट्रेस लेटेस्ट लुक के दीवाने हुए फैंस

11/26/2022 1:53:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहुजा के बेटे की मां बने के बाद और भी खूबसूरत हो गई हैं। वह स्टाइलिश मॉम बन लोगों को खूब इम्प्रेस करती नजर आती हैं। उन्हें आए दिन सिटी में लेटेस्ट लुक में स्पॉट किया जाता है, जहां वह लोगों को आकर्षित करती नजर आती हैं। इसी बीच बीत रात एक बार फिर वह सिटी में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान सोनम कपूर स्काइब्लू कलर के काफ्तान कुर्ते में बेहद स्टाइलिश दिखीं।

 

इस ड्रेस के साथ उन्होंने स्ट्रेपी सैंडल पहनी और हाथ में व्हाइट पर्स कैरी किया। रेड लिपस्टिक, न्यूड मेकअप और लो-बन से लुक को कंप्लीट किए सोनम की खूबसूरती देखते ही बन रही है।


देर रात सिटी में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज दे रही हैं।


बता दें, सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर कपल ने अपने लाडले की पहली तस्वीर शेयर की थी। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा रखा है।


काम की बात करें तो सोनम को आखिरी बार 'द ज़ोया फैक्टर' और 'एके वर्सेज एके' में देखा गया था। फिलहाल, एक्ट्रेस शोम मखीजा द्वारा निर्देशित 'ब्लाइंड' पर काम कर रही हैं।


 

Content Writer

suman prajapati