कांस में जलवे बिखेर अपने देश वापिस लौटीं सोनम, एयरपोर्ट पर दिखा स्टनिंग अवतार

5/17/2018 11:56:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में अपीयरेंस देने के बाद अपने देश वापिस लौट चुकी हैं।

हाल ही में सोनम की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इस दौरान वह पिंक ब्लेजर-ट्राउजर पहने हुए बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं।

कांस के बाद अब सोनम के एयरपोर्ट लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें कि सोनम कपूर 8वीं बार कान्स में अपीयरेंस के लिए लॉरियल ब्रांड की तरफ से पहुंची थी।

शादी के बाद उनकी पहली अपीयरेंस देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कांस के रेड कारपेट पर पहले दिन लहंगे में अपीयरेंस देकर सभी को सरप्राइज किया।

उनके ग्लैमरस लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की।

जहां कांस रेड  कार्पेट पर पहले दिन लहंगे में अपीयरेंस देकर सभी को सरप्राइज किया।

वहीं सोनम ने दूसरे लुक में एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस डॉल की तरह नजर आया।  

Punjab Kesari