पति आनंद संग लंच एंजॉय करती नजर आई सोनम कपूर, नियॉन ड्रेस में सेल्फी लेते हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

6/3/2022 2:11:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी में पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। 


तस्वीरों और वीडियो में सोनम नियॉन ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस पति आनंद के साथ लंच एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। दोनों काफी मस्ती कर रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है और सेल्फी ले रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

बता दें सोनम ने 21 मार्च को पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस पति की गोद में लेट कर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी।

सोनम ने 2018 में आनंद से शादी की थी। सोनम शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही है।

 

Content Writer

Parminder Kaur