बेटे वायु को पहली बार अपने ससुराल लेकर पहुंची सोनम कपूर, दादी-दादा ने घर पर पोते का किया शानदार स्वागत

4/11/2023 11:45:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति वायु आहूजा इन दिनों लाडले वायु संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने साल 2022 अगस्त में बेटे वायु आहूजा को जन्म दिया था। अब कपल का लाडला 9 महीने का हो चुका है और पहली बार अपने मम्मी-पापा संग अपने दादी-दादा के घर पहुंचा, जहां उसका शानदार स्वागत किया गया। बेटे को पहली बार अपने ससुराल लेकर पहुंची सोनम कपूर ने वायु के स्वागत की झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

सोनम कपूर ने अपने ससुराल में लाडले वायु के ग्रैंड वेल्कम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'दिल्ली में हमारे प्यारे वायु का स्वागत करते हुए … @ priya27ahuja @ase_msb @anandahuja #harishahhuja.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्हे वायु के घर में आगमन से आहुजा फैमिली में खुशी और जशन का माहौल है। सबके चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

वायु अपने दादा की गोद में नजर आ रहा है और बाकी सभी उसकी तरफ निहार रहे हैं। अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घर को अच्छे से डेकोरेट किया गया है और खाने के टेबल को फूलों से सजाया गया है।

PunjabKesari

 

बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल ने मुंबई में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News