पिता अनिल के कोरोना पॉजिटिव होने की झूठी खबरों पर भड़कीं सोनम कपूर, लगाई मीडिया की क्लास

12/5/2020 2:09:37 PM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' में नीतू कपूर, वरुण धवण, कियारा अडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। स्टार्स चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिस दौरान नीतू कपूर, वरुण धवण और अनिल कपूर कोरोना की चपेट में आ गए। फिल्म डायरेक्टर राज मेहता की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अनिल कोरोना के शिकार हो गए हैं ये बात सुनकर फैंस और परिवार वाले काफी परेशानी में आ गए। लेकिन कुछ देर बाद खबर सामने आई कि अनिल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मीडिया द्वारा अनिल के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाने पर एक्टर की बेटी सोनम कपूर काफी नाराज है और उसने ट्वीट कर मीडिया को काफी खरी-खोटी सुनाई है।

PunjabKesari


सोनम ने ट्वीट कर लिखा- 'गलत खबरें बहुत खतरनाक होती हैं। मैं इस समय लंदन में बैठी हूं। यहां पर मैंने कई मीडिया साइट्स पर अपने पिता को लेकर गलत जानकारी देखी है। अब तक तो मैंने भी अपने पिता से बात नहीं की है इससे पहले ही ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। आपको रिपोर्टिंग करते समय अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।' सोनम पिता के कोरोना पॉजिटिव होने पर काफी परेशान हो गई थी। 

PunjabKesari


बता दें सोनम इन दिनों अपने पति आनंद अहूजा के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। लंदन से सोनम अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोनम ने अभी किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नही की है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News