बहन सोनम की शादी में एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं कपूर सिस्टर्स, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

5/7/2018 9:41:25 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी रविवार को हुई। इस दौरान फंक्शन में उनके खास दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहे। हाल ही में इस फंक्शन की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर एक साथ स्टाइलिश अंदाज के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। जाह्नवी खुशी और अंशुला की बॉन्डिंग ही बन रही है। 

तस्वीर में जाह्नवी व्हाइट कलर का शरारे के साथ कुर्ता पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं खुशी ब्लू-पिंक कलर कॉम्बिनेशन के लहंगे में बेहद स्टाइलिश और सुंदर नजर आ रही हैं।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर पिंक कलर का सूट पहने बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैँ। सबकी बड़ी बहन अंशुला मैरुन और गोल्डन की कलर के कुर्ते के साथ शरार पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

बता दें कि पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के अचानक हुई मौत से उदास है। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने मिलकर दोनों छोटी बहनों को संभाला।
उस समय अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ थे।

जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद इनके रिश्ते में काफी चेंज आ गया है।  जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं। 

Punjab Kesari