सोनम कपूर ने शेयर की बेबी शॉवर की अनसीन तस्वीरें, पिंक गाउन में पति आनंद के साथ पोज देते हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

6/19/2022 11:48:37 AM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। हाल ही में सोनम का बेबी शॉवर हुआ था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने बेबी शॉवर कुछ और अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं। 


तस्वीरों में सोनम पिंक गाउन में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है।

सोनम पति आनंद आहूजा के साथ पोज दे रही है। बाकी तस्वीरों में डाइन‍िंग टेबल पर किए गए फ्लावर डेकोरेशन, फूड आइटम्स और पार्टी एंजॉय करते लोग नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'ये सब अब वास्तविक लगने लगा है, ये बच्चा जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है और मैं ईशा भारती पसरीचा की बहुत आभारी हूं, अब तक की सबसे अच्छी स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए, साथ ही मेरे पसंदीदा लोगों को एक साथ लाने और सुंदर तरीके से प्यार और आशीर्वाद देने के लिए।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें सोनम ने 21 मार्च को पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस पति की गोद में लेट कर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी।

सोनम ने 2018 में आनंद से शादी की थी। सोनम शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही है।  

Content Writer

Parminder Kaur