सोनम ने शेयर की थ्रौ बैक फोटोशूट की तस्वीरें, एक्ट्रेस का लुक देख पति आनंद ने दिया ऐसा रिएक्शन

5/6/2020 11:34:44 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने यूनीक फैशन के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने अपने आप को फैशन आइकन के रूप स्थापित किया है। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ थ्रैक बैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोनम कभी सोफे पर तो कभी बैड पर लेट दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। इनमें सोनम कपूर की अदाओं और मुस्कुराहट को लगातार देखने का मन करेगा। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

सोनम के पति आनंद अहूजा भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक तस्वीर में आनंद सोनम की स्माइल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वे उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 

बता दें कि सोनम ने 8 मई 2018 को दिल्‍ली के बिजनसमैन और अपने दोस्‍त आनंद आहूजा से शादी की। शादी के बाद से सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों एक-साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।


काम की बात करें तो सोनम साल 2019 में आई फिल्म 'द जोया फैक्‍टर' में नजर ई थीं। उनके साथ इस फिल्म में दलकीर सलमान नजर आए। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं दिखा सकी। 

Smita Sharma