ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में सोनम कपूर का हॉट अवतार, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर लट्टू हुए फैंस
6/11/2021 8:53:15 PM
मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। सोनम अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है।
हाल ही में सोनम ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो सुर्खियां बटोर रही हैं।
तस्वीरों में सोनम फ्लोरल ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से सोनम ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनम को आखिरी बार फिल्म AK vs AK में देखा गया था। इस फिल्म में सोनम के साथ पिता अनिल कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर और अनुराग कश्यप नजर आए थे।