सोनम कपूर ने मां सुनीता को याद करते हुए शेयर की बचपन की तस्वीर, मम्मी की गोद में बैठी नजर आई एक्ट्रेस

12/9/2021 2:09:40 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मां सुनीता कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
सोनम ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर कर है। एक्ट्रेस मां सुनीता की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'मुझे अपनी मां की याद आ रही है'। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी 2011 में रिलीज हुई कोरियाई फिल्म पर आधारित है। कहानी एक अंधे अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक खतरनाक सीरियल किलर की तलाश में है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News