सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच घर में हुई गोदभराई की रस्म, सेलिब्रेशन फोटोज में दिखा कपूर सिस्टर्स का जलवा

8/19/2021 11:10:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कपूर खानदान में पिछले कुछ दिनों से सेलिब्रेशन का माहौल है। हाल ही में दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब कपूर फैमिली में गोद भराई फंक्शन हुआ। जी हां, कपूर परिवार में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है है, जिसके आने की खुशी में परिवार ने जमकर सेलिब्रेशन हुआ, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


बता दें, कपूर परिवार में अंतरा मोतीवाला मारवाह का बेबी शॉवर सेलिब्रेशन हुआ। अंतरा मोतीवाला एक्ट्रेस सोनम कपूर कजिन भाई मोहित मारवाह की पत्नी हैं, जो जल्द ही मां बनने वाली है। कजिन भाभी की गोद भराई में कपूर सिस्टर का खूब जलवा दिखा।


गोद भराई फंक्शन की तस्वीरें एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें पूरा परिवार एकसाथ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के कैप्शन में सोनम कपूर ने लिखा- 'खानदान फॉर द अंतरा की गोद भराई। हम आपको प्यार करते हैं।' 


तस्वीरों में सोनम के साथ अंतरा, अभिनेता अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर सहित अन्य फैमिली मेंबर पोज दे रहे हैं। न्यूली वेड कपल रिया और करण भी तस्वीर में परफेक्ट लग रहे हैं। 


 


रिया ने अपने लुक को सिंपल रखा है। प्रेग्नेंट अंतरा ने भी येलो कलर का एथनिक वियर किया हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सोनम कपूर इस दौरान ऑफ-व्हाइट अटायर में गजब दिख रही हैं।

 


बता दें, सोनम की बहन रिया कपूर की शादी 14 अगस्त को हुई है। रिया ने 13 साल डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी रचाई है। उनकी शादी पिता अनिल कपूर के घऱ में बेहद सिंपल तरीके से हुई है।

 

Content Writer

suman prajapati