सोनम कपूर ने बॉयफ्रैंड के साथ इस पोज में की सेल्फी शेयर, तस्वीर पर डालें एक नजर

3/20/2018 12:21:56 PM

मुंबई (अनिशा कपूर) : सोनम कपूर ने हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रैंड आनंद अहुजा के साथ फोटो शेयर की है। सोनम वैसे तो मीडिया के साथ अपने बॉयफ्रैंड के बारे में बात नहीं करती। पर सोशल मीडिया पर बेझिझक होकर तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में वह हैंड स्टैंड करते नजर आ रहे हैं।

 

दोनों जिम में है और एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे थे। दोनों ने सैल्पी ली है। बता दें कि दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पाट भी किया गया है।

 

विरुष्का के बाद दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। खबरों  के मुताबिक दोनो जोधपुर में शादी करेंगे। शादी की तैयारियां भी सुरू हो चुकी हैं। हालांकि सोनम ने खुद इस बारे में बात नहीं की। 
 

Punjab Kesari