सोनम की रांझणा को हुए 6 साल, इमोशनल मैसेजे के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

6/22/2019 5:13:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म रांझणा को रिलीज हुए6 साल हो गए हैं। यह फिल्म 21 जून साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने सोनम का करियर ग्राफ ऊंचा कर दिया था। इसके साथ ही धनुष की एक्टिंग को काफी प्रशंसा हुई थी।

फिल्म को रिलीज हुए 6 साल हो चुके है। इस मौके पर सोनम ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'रांझणा हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब है। इसने मेरे उन आदर्शों और संघर्षों को एक्सप्लोर किया है जिसके बारे में मैं अब भी सोचती हूं। रिलीज के 6 साल बाद भी। इतना वास्तविक और निडर होने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद।'

बता दें कि फिल्म का निर्देशन डायेरक्टर आनंद एल राय ने किया था। फिल्म की कहानी कुंदन और जोया के एकतरफा प्यार के आस-पास बुनी गई थी। कुंदन, जोया से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता था लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि जोया किसी और से प्यार करती है तब वह परेशान हो जाता है।

वहीं जोया के बॉयफ्रेंड अकरम यानी अभय देओल की मौत का कारण भी कुंदन बनता है। इसके बाद वह जोया का दिल जीतने की काफी कोशिश करता है। सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट दलकीर सलमान हैं। फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Smita Sharma