राखी की थाली लिए छोटे भाई संग दिखा सोनम का लविंग अंदाज, खुशी-शनाया और अंशुला ने भी यूं मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

8/23/2021 11:39:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश भर में बीत रविवार राखी का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगती दिखीं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपने भाईयों संग खास अंदाज में राखी मनाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कीं। इसी बीच कपूर सिस्टर्स के राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


रक्षाबंधन के मौके पर पूरा कपूर परिवार फिर से एक साथ दिखा। इस मौके पर खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर अपनी मां महीप कपूर और पापा संजय कपूर के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे और सबने मिलकर भाईयों के साथ राखी सेलिब्रेट की।


राखी के मौके पर सोनम कपूर अपने कजन जहान कपूर संग राखी की थाली लिए पोज देती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस का बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला।

 


जाह्नवी कपूर की बनह खुशी कपूर इस अवसर पर भाई को टीका लगाती हुई नजर आईं। 


वहीं शनाया बेबी पिंक आउटफिट मे भाई के गले लगकर जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं।


अर्जुन कपूर की सिस्टर अंशुला कपूर भी भाई संग बेहद खुश नजर आ रही हैं।

 

Content Writer

suman prajapati