सोनम कपूर ने लुटाया बिपाशा बसु की लाडली पर ढेर सारा प्यार,''देवी'' के लिए भेजा खास गिफ्ट हैम्पर

11/28/2022 10:49:11 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन समय अपननी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल के घर 12 नवंबर 2022 को प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी जिसका नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा।  कपल के परिवार सहित बॉलीवुड स्टार्स भी उनके और उनकी बेटी के लिए प्यार दे रहे हैं। हाल ही में न्यू मॉम सोनम कपूर ने भी बिपाशा की लाडली को प्यारा सा गिफ्ट भेजा। इस बात की जानकारी खुद बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी।

PunjabKesari

बिपाशा बसु ने इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में रिबन और गुब्बारों से लिपटे एक बड़े से गिफ्ट हैम्पर को देखा सकता हैं। गिफ्ट हैम्पर पर एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा है।

PunjabKesari

हैम्पर पर लिखा है-'प्रिय बिप्स और करण आप दोनों को बधाई। एक बच्चा एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत ज्यादा देगी। सोनम आनंद और वायु।'

PunjabKesari

इस स्टोरी को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-'थैंक्यू सोनम, आनंद और वायु। देवी को आपका गिफ्ट बहुत पसंद आया।'इसके साथ बिपाशा ने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं।

PunjabKesari

करण और बिपाशा बसु ने 25 नवंबर को बेटी की पहली तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करण अपनी बेटी को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। वह बेहद ही प्यार से बेटी को देख रहे हैं। वहीं बिपाशा उनके पास खड़ी हैं। बिपाशा पति की बाहों में चैन की नींद लेती देवी को प्यार भरी नजरों से निहार रही हैं। इस तस्वीर में कपल ने अपनी लाडली के चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपाया है। इस तस्वीर के साथ बिपाशा करण ने फैंस का दिल पिघला डाला है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-'प्यारी बेबी एंजल बनाने के लिए हमारी रेसिपी पढ़े..
1) आप का चौथाई कप
2) मेरा चौथाई कप
3) मां के आशीर्वाद और प्यार का आधा प्याला
4) जादू कि टॉपिंग
5) रेनबो की 3 बूंदें,एंजल डस्ट,  
6) मसाला: स्वाद के अनुसार क्यूटनेस'

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बता दें कि बिपाशा और करण ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई थी। अब शादी के 6 सालों बाद कपल पैरेंट्स बनने पर काफी खुश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News