‘स्ट्रीट फूड' को दुनिया का बेस्ट फूड मानती हैं सोनम कपूर, गोलगप्पों की हैं शौकीन

6/29/2019 9:10:34 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान कुछ सवाल जवाब का प्रोग्राम हुआ। इसी दौरान सोनम से एक फैन ने पूछा कि उनकी स्ट्रीट पर मिलने वाले गोलगप्पों को लेकर क्या राय है। 

सोनम ने कहा ,‘‘मुझे चाट बेहद पसंद है। मुझे लगता है कि भारतीय ‘जंक फूड' या ‘स्ट्रीट फूड' दुनिया का बेस्ट फूड है। भारत के जंक फूड की किसी और फूड से तुलना नहीं की जा सकती।'' 

बता दें सोनम और आनंद आहूजा ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल शादी कर ली थी। सोनम इस वर्ष रिलीज फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे सितारे थे। सोनम इन दिनों फिल्म ‘दि जोया फैक्टर में' काम कर रही हैं। इस फिल्म में दुलकर सलमान और संजय कपूर जैसे सितारे नज़र आएंगे। 

Pawan Insha