आखिर क्यों किसी के गिफ्ट किए हुए जूते नहीं लेतीं सोनम कपूर, खुद किया खुलासा

9/11/2019 7:28:49 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनम के चर्चा में होने का कारण है उनकी द्वारा दिया गया एक अजीबो-गरीब बयान। अपने आउटफिट्स से लेकर फुटवेअर और उनके लुक में सबकुछ हमेशा टिप-टॉप रहता है। सोनम कपूर गिफ्ट किए हुए जूतों को लेकर जरा अंधविश्वासी हैं।        
PunjabKesari
सोनम का मानना है कि जब आपको कोई जूते गिफ्ट करता है तो आपको उन्हें टोकन के रूप में ही सही पर कुछ पैसे दे देने चाहिए चाहे एक रुपया क्यों न दें। उनका मानना है कि ऐसा करने से बैड लक नहीं आता। वैसे भारत में कई लोग यह बात मानते हैं और मजेदार बात है कि सोनम उनमें से एक हैं। 
PunjabKesari
सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए चर्चा में रहती हैं। 
PunjabKesari
फिल्म ‘द जोया फैक्टर' में सोनम के साथ दलकीर सलमान नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News