हिजाब विवाद को लेकर सोनम कपूर ने किया पोस्ट, पूछा- अगर पगड़ी पहन सकते हैं तो हिजाब क्यों नहीं?

2/11/2022 6:31:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से तो इतनी पहचान नहीं बना पाई, लेकिन लुक्स और मुखर आवाज के लिए जरूर जानी जाती हैं। सोनम को कई बार देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने हिजाब विवाद पर अपनी राय सबके सामने रखी है। सोनम ने बहुत कम शब्दों में अपने मन की बात लोगों के बीच शेयर की है।

 

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर में एक शख्स पगड़ी में नजर आ रहा है और दूसरी में एक महिला हिजाब पहने दिख रही है। इस तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने लिखा है, 'सिख युवक पगड़ी पहन सकते हैं, तो मुस्लिम महिला हिजाब क्यों नहीं?' 


सोनम के इस पोस्ट पर अब लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।


बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस हेमा मालिनी, ऋचा चड्ढ़ा, स्वरा भास्कर और कंगना रनौत जैसे कई स्टार्स हिजाब विवाद पर अपनी राय रख चुके हैं।


 

 

Content Writer

suman prajapati