सोनम की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं शुरु, पति के इस काम को देख यूजर्स ने लगाए कयास

4/20/2019 4:06:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी को एक साल होने वाले हैं। दोनों ने 8 मई 2018 को शादी की थी। हाल ही में अब सोनम की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं चल पड़ीं हैं। 

दरअसल, बीते दिनों बीते दिनों ये कपल एक लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुआ था। दरअसल, इस इवेंट में सोनम मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस के साथ मैचिंग जूते पहने नजर आईं थीं। तभी उनके जूते के लेस खुल गए, जिसके बांधने के लिए पति आनंद तुरंत नीचे बैठकर पत्नी के जूतों के लेस बांधने लगे।

बस फिर क्या था सोनम के नहीं झुकने पर लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा कि क्या सोनम प्रेग्नेंट हैं? उनका बेबी बंप दिख रहा है लेकिन कपड़ों से उन्होंने इसे बखूबी छुपा रखा है।

इस इवेंट से सोनम और आनंद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। बता दें कि शादी के बाद सोनम अक्सर लंदन ही रहती हैं। शादी के बाद अक्सर सोनम को पति आनंद के साथ ही इवेंट में स्पॉट किया जाता है।

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हाल ही में रिलीज हुई थी। वहीं, सोनम ने फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग खत्म की है। 

Neha