Video: प्रेग्नेंट सोनम कपूर को हुई फूड क्रेविंग, लंदन के होटल में शेफ से सीखकर खुद बनाया अपना फेवरेट डेजर्ट
5/7/2022 10:29:59 AM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। हाल ही में सोनम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस लंदन के एक होटल में शेफ से अपना फेवरेट डेजर्ट बनाना सीख रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में सोनम ब्लू आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। सोनम लंदन के एक होटल के किचन में शेफ के साथ अपना फेवरेट डेजर्ट गोल्डन हेजलनट बनाना सीख रही हैं। सोनम को प्रेग्नेंसी में जिस भी फूड की क्रेविंग हो रही है, वो बना रही है और खा रही है। वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैं @cedricgrolet गुड्स खा रही हूं। मेरे प्यारे दोस्त ने अपने पेटिसरी में मेरे लिए एक सरप्राइज बुक किया था।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सोनम ने 21 मार्च को पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस पति की गोद में लेट कर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी। सोनम ने 2018 में आनंद से शादी की थी। सोनम शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

पश्चिम बंगाल के राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुलेंगे

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त