रेड और व्हाइट के कंट्रास्ट में सोनम कपूर ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे Wow

6/10/2021 5:21:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। बीते बुधवार एक्ट्रेस ने अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर करीबियों ने उन पर खूब प्यार लुटाया। वहीं अपने खास दिन पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी ओर अट्रैक्ट किया। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में सोनम कपूर रेड और व्हाइट के कंट्रास्ट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। टॉप के साथ मैचिंग इयररिंग्स और रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

 

इस लुक को एक्ट्रेस ने ओपन हेयर्स और ब्लैक सैंडल्स के साथ कमप्लीट किया हुआ है। ओवरऑल लुक में सोनम की खूबसूरत देखते ही बन रही है। फैंस भी उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे।


काम की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म AK vs AK में देखा गया था। 

Content Writer

suman prajapati