मांग टीका, झुमके... छोटी बहन की शादी में कुछ यूं सजी सोनम,  पति संग पहुंची मिसेज अहूजा ने लूटी महिफल

8/15/2021 8:35:05 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह जब भी किसी ईवेंट में जाती है तो उनकी ड्रेसिंग सेंस चर्चा का विषय बन जाती हैं। वह जब बात घर के फंक्शन की हो तो उनका लुक और भी क्लासी नजर आ जाता है।

हाल ही में एक बार फिर सोनम का सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को सोनम की छोटी बहन रिया कपूर की शादी थी।

ऐसे में बड़ी बहन का सजसवंर कर आना तो बनता ही था फिर क्या सोनम ने पति आनंद अहूजा संग कुछ इस तरह एंट्री मारी की हर किसी की निगाहें उन पर थम गई।

बहन की शादी में सोनम डिजाइन लाइट ब्लू अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही थीं। बड़े-बड़े झुमके,गले में हार और माथे पर बड़ा सा मांग टीका सोनम के लुक को कंप्लीट किया था।  बालों में गजरा तो उनकी खूबसूरती में चार चांद ही लगा रहा था।

शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ मीडिया अपीयरेंस के लिए आईं तो उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बेटी रिया कपूर ने शनिवार (14 अगस्त) को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी रचाई। रिया ने जुहू में पिता अनिल कपूर के बंगले में सात फेरे लिए। शादी में करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे।

Content Writer

Smita Sharma