इस शख्स की खातिर ‘वीरे दी वेडिंग’ बीच में छोड़ मुंबई भागीं सोनम कपूर

9/24/2017 10:37:40 PM

मुंबईः बॉलीवुड फेम सोनम कपूर इन दिनों एक फोन कॉल की वजह से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर एक फोन कॉल की वजह से अपनी फिल्म वीरे दि वेडिंग की शूटिंग को रोककर मुंबई वापस लौट आई हैं। आखिर ये फोन किसका था । फैंस के मन में फोन कॉल को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

ये जरूरी कॉल उनके पिता अनिल कपूर या बॉयफ्रेंड की नहीं बल्कि राजू हिरानी की थी। वैसे तो सोनम संजय दत्त की बायोपिक में अपना हिस्सा शूट कर चुकी थीं। लेकिन आखिर में कहानी में कुछ जोड़ा गया। जब फिल्म के डायरेक्टर हिरानी ने यह सोनम को बताया तो वह इसके लिए राजी हो गईं।

 

सोनम ने सबसे पहले फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के अपने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करवाया और मुंबई के लिए रवाना हो गईं। खबर है कि सोनम केवल एक दिन के लिए मुंबई गईं। वह कल यानी सोमवार (25 सितंबर) को वापस लौटने वाली हैं। इसके बाद दोबारा से 'वीरे दि वेडिंग' का काम शुरू करेंगी।