''कान्स'' में धमाल मचाने के लिए तैयार सोनम कपूर, अोवर कोट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

5/20/2019 4:13:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं। हाल ही में सोनम को पेसिर में स्पॉट किया गया।

 

 

इस दौरान सोनम ऑरेंज कलर की आउटफिट में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का अोवर कोट पहना था।

 

 

यहां उन्होंने हंसते हुए मीडिया को पोज दिए। सोनम अपनी बहन रिया के साथ पेरिस आई हैं। 

 


बता दें कि आज सोनम कपूर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं।

 

 

इससे पहले भी सोनम अपने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' लुक के जरिए लोगों की तारीफें बटोर चुकी हैं।

 

Konika