इंस्टा पर कहर ढा रहा है सोनम की लेटैस्ट फोटोशूट, तस्वीरें देख मचलेगा दिल

10/11/2017 11:21:22 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस और फैशन डीवा सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं जिसमें उनका अलग सा अंदाज देखने को मिला है। वैसे आपको बता दें कि सोनम के फैशन और लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं सोनम नीराज के लिए नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी है।

दरअसल, सोनम ने लेटैस्ट वोग मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इस शूट के लिए सोनम ने कोई एक थीम नहीं चुनी बल्कि वे हर तस्वीर में अलग अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। वह एक अवार्ड की लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनम इतनी स्लिम नजर आ रही हैं कि उनको देखकर आप के लिए पहचानना मुश्किल होगा।

ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं वह अक्सर इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनम की प्रसिद्धी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इंस्टा जैसे नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। आपको पता ही होगा कि 32 साल की सोनम दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं।

बता दें कि सोनम जल्द ही फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली हैं। इतना हूी नही  वह बॉलीवुड में की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।