बोल्ड ड्रेस पहन सोनम ने पति आनंद को किया KISS, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

6/6/2018 2:17:51 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में पति अानंद अहूजा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इस तस्वीर में सोनम आनंद के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में सोनम ने लिखा है- एवरिडे फिनाॅमिनल डे। सोनम और आनंद की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सोनम की फ्रेंड नताशा पूनावाला ने बीते शनिवार एक पार्टी होस्ट की। यह तस्वीरें उस वक्त की हैं। इस पार्टी में सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ बेहद बोल्ड अंदाज में पहुंची थी। इस दौरान वह ब्लू कलर के गाउन पहने नजर आई।

इस गाउन में वह बेहद ही हॉट लग रही थी और उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे। पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स भी शामिल हुए थे।

 

 

 

 

Punjab Kesari