फिल्मों के बाद अब टीवी में नजर आएंगी सोनम कपूर, निभाएंगी बैटवूमन का किरदार

7/20/2018 12:07:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वह जल्द ही टीवी पर नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सोनम टीवी सीरीज में 'बैटवूमेन' का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी। 


हाल ही में सोनम ने अपने टि्वटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके उत्साह में एक तस्वीर को शेयर किया है। सोनम ने लिखा, यह बहुत रोमांचक है! मैं हमेशा से बैटमैन की बड़ी फैन रही हूं। सुपरहीरो के फोल्ड में फीमेल अवतार का इंतजार करना मुश्किल है। सोमन का किरदार मशहूर सुपरहिरो बैटमैन का फीमेल वर्जन कहा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक बैटवूमन आधिकारिक तौर पर दिसंबर में सीडब्ल्यू की वार्षिक डीसी श्रृंखला क्रॉसओवर इवेंट में एक हिस्से के लिए पेश किया जाएगा। बैटवूमन प्रोजेक्ट को सीडब्ल्यू के लिए ग्रेग बर्लान्ती की तरफ से तैयार किया जाएगा। 

Punjab Kesari