कपूर परिवार की इस एक्ट्रेस को कभी पतली और जिराफ कहकर बुलाते थे लोग

4/16/2019 5:54:06 PM

मुंबई. बॉलीवुड सेलिब्रेटिज भी फैंस के कमेंट से कई बार परेशान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही कहना है अनिल कपूर की एक्ट्रेस बेटी सोनम कपूर का। दरअसल, सोनम कपूर मंगलवार को एक्टर अरबाज खान के शो  'पिंच' में पहुंची थी। यह 6वां एपीसोड था और इसके पहले शो में करण जौहर, कपिल शर्मा, करीना कपूर जैसे कई सेलेब्स आ चुके हैं। 

इस शो में अरबाज सेलेब्स से फैंस के कमेंट पर उनका रिएक्शन जानने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान ने सोनम ने कहा कि जब फैंस परिवार या उनके ऊपर कोई भद्दा कमेंट करते हैं तो थोड़ा बुरा तो लगता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग मेरी तस्वीर देखकर कमेंट करते थे कि कितनी पतली है, हाईट तो देखों जिराफ जैसी, अरे पंजाबी परिवार से हो कुछ खाया-पिया करो। तुमसे शादी कौन करेगा। 

 

हालांकि, सोनम ने कहा कि अब तो उनके करोड़ों फालोअर्स हो गए हैं और उनके पास इतना समय ही नहीं रहता कि फैंस के कमेंट पर जवाब दे  सकूं या कमेंट पढ़ूं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग ट्रोल करते हैं वह उनकी मेंटली प्रॉब्लम है। 

 

 

 

Konika