बर्थडे पर सोनम कपूर ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, ऑफ व्हाइट ड्रेस में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

6/9/2022 3:02:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस आज अपना 37वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


तस्वीरों में सोनम ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और चोटी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।एक्ट्रेस की ड्रेस हवा में उड़ रही है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा-  'मातृत्व के शिखर पर और अपने जन्मदिन की कगार पर, मैं वही कपड़े चुन रही हूँ जो मुझे लगता है -गर्भवती और शक्तिशाली, बोल्ड और खूबसूरत।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं।


बता दें सोनम ने 21 मार्च को पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस पति की गोद में लेट कर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी। सोनम ने 2018 में आनंद से शादी की थी। सोनम शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही है।  

Content Writer

Parminder Kaur