किंग चार्ल्स 3 के कोरोनेशन में Sonam kapoor ने दी ऐसी स्पीच, ट्रोलर्स उड़ा रहे मजाक...घरवालों को है बेटी पर गर्व

5/8/2023 11:58:41 AM

मुंबई। सोनम कपूर किंग चार्ल्स कोरोनेशन 3 के कॉन्सर्ट में शामिल हुई पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं। ये खुद में ही एक बहुत गर्व की बात है। यह बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी पॉपुलर सेलेब्स शामिल हुए थे। किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार, 7 मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस बीच,समारोह में दिया गया सोनम कपूर का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। सोनम वीडियो की शुरुआत नमस्ते से करती है, लोग उनके इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita)

रेडिट पर सोनम के इस वीडियो का जमकर मजाक भी बन रहा है। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए, नेटिजन्स में से एक ने लिखा, “यह शर्मनाक है। इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवी क्लास की बच्ची हो, जो अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।" एक अन्य ने लिखा- ‘ये एक ग्लोबल शर्मिंदगी है’ तो किसी ने कहा कि ‘जब जा रही थी तो ढंग से बोल लेती’

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोनम की बहुत तारीफ कर रहें हैं। शेयर किए गए वीडियो में सुनीता कपूर ने कैप्शन में लिखा "तुम पर गर्व है", जिसके जवाब में सोनम ने "लव यू" लिखा। अर्जुन कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने भी सोनम के वीडियो को पसंद किया है। तो चाचा संजय कपूर ने लिखा- "ग्रेट ऑनर"।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News