ब्रालेट..ओपन जैकेट... लंदन की सड़कों पर सोनम कपूर ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप,बहन रिया के साथ यूं चिल करती दिखीं हसीना
6/12/2022 10:06:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेंग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली सोनम अपनी प्रेग्रेंसी से जुड़े हर पल को कैमरों में कैद कर रही हैं। वह आए दिन फैंस के साथ स्टाइल-सेवी लुक शेयर कर रही हैं। हाल ही में सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनका मेटर्निटी लुक पसंद किया जा रहा है।
सामने आई तस्वीर में वह बहन रिया कपूर के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो सोनम ब्लैक ब्रालेट,मैटरनिटी पैंट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ सोनम ने जैकेट पेयर की है जिसे उन्होंने ओपन रखा था।
बालों को खुला रखा है और ब्लैक शेड्स से लुक को कम्प्लीट किया है। सोनम परफेक्ट अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं रिया कपूर ने भी ब्लैक बैगी पैंट्स, ओवरसाइज कोट पहना है।
शिमरी सिल्क स्काई ब्लू शर्ट पहनी हुई है। बालों को बांधा है और ब्लैक शेड्स से लुक को कम्प्लीट है। रिया ने अपनी ट्रिप के दौरान खानपान की झलक भी दिखाई। इससे पहले, उन्होंने लंदन में सोनम के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई थीं।
सोनम और आनंद मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।सोनम ने बीती मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।वह इसी साल अगस्त में पति आनंद अहूजा संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न