हीरोइन ऑफ हाईजैक के नाम से मशहूर नीरजा भनोट के छोटे भाई अनीश का हैर्ट अटैक से निधन, सोनम कपूर ने  दी श्रद्धांजलि

6/13/2021 7:26:25 AM

मुंबई: 'हीरोइन ऑफ हाईजैक' के नाम से मशहूर और सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र विजेता नीरजा भनोट के छोटे भाई अनीश भनोट का गुरुवार शाम निधन हो गया। इस बारे में उनके परिवालों ने कहा कि अनीश शाम को सैर करके जब वह घर लौटे तो अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया और वह घर के बाहर जमीन पर गिर पड़े। जब तक अनीश को घर के अंदर लाए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 अनीश ने अपनी बहन नीरजा के निधन के बाद एक किताब भी लिखी थी जो खूब चर्चित हुई थी। ये किताब भारत में बेस्ट सेलर साबित हुई थी। वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अनीश भनोट के निधन पर दुख जाहिर किया है।

सोनम कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीश भनोट के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में वो अनीश भनोट से गले मिलते हुए नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

 तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'ओम शांति भगवान आपकी आत्मा को शांति दें अनीश भनोट ।' इसके साथ ही उन्होंने नीरजा नाम के से कुछ हैशटेग का भी इस्तेमाल किया है।

बता दें कि सोनम कपूर ने नीरजा भनौट की बायोपिक पर काम किया है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हो हुई थी। इसमें दिखाया गया था कि कैसे 23 वर्षीय नीरजा भनोट ने 360 विमान यात्रियों की जान बचाई थी। सोनम कपूर की एक्टिंग ने नीरजा को एक बार फिर से जिंदा कर दिया। सोनम को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma