Pics: मालदीव में पति संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं है सोनम, साथ दिखा ये प्यारा कपल

10/6/2019 12:21:23 PM


बॉलीवुड तडका टीम- बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाना अच्छे से आता है। एक्ट्रेस कितनी भी बिती क्यों न हो वह पति आनंद आहूजा के साथ टाइम स्पेंड करना मिस नहीं करती हैं। हाल ही में इस क्यूट कपल की मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आईं है, लेकिन इन तस्वीरों में उनके साथ सोनम की बहन रिया कपूर और उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी भी हैं।

इस वेकेशन के जुड़ी कुछ तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में खूबसूरत ग्रीनरी से घिरा हुआ पूल नजर आ रहा है। हालांकि इसमें कपल नहीं दिख रहा है। इसके अलावा एक तस्वीर में उनके साथ आनंद और करण बूलानी दिख रहे हैं।


बता दें कि सोनम ने बीते साल मई में आनंद संग शादी रचाई थी। वहीं रिया की बात करें तो वह काफी लंबे समय से करण को डेट कर रही हैं। करण की कपूर परिवार के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि ये कपल जल्द ही शादी रचा सकता है।

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी द जोया फैक्टर हाल ही में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान थे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Smita Sharma