Video: बहनों के साथ लंदन में यूं मस्ती करतीं नजर आईं सोनम कपूर

6/16/2018 11:44:14 PM

मुंबईः सोनम कपूर पहले से ही लंदन में हसबैंड के साथ वेकेशन मना रही है। सोनम की छोटी बहन रिया भी लंदन में है। सभी बहनों ने एक साथ मिलकर हॉलीवुड सिंगर बियोंस और जे जेड का कॉन्सर्ट एन्जॉय किया। जी हां, शुक्रवार की रात उन्होंने अपनी बहनों रिया,अंशुला, जाह्नवी और खुशी के साथ बियोंसे और जे जी का कॉन्सर्ट देखा। राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी उनके साथ थीं।

सोनम ने कॉन्सर्ट से वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में सोनम फ्रीकिंग आउट कहती हुईं सुनाई दे रही हैं। वहीं जाह्नवी कह रही हैं- मुझे लगता है मैं रोने वाली हूं। सोनम ने इस कॉन्सर्ट के लिए अपने पति आनंद आहूजा का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- बहुत-बहुत शुक्रिया आनंद आहूजा मेरी लड़कियों के साथ बेस्ट रात के लिए। बियोंसे और जेजी बहुत अच्छे थे। सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News